Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

तहसील दिवस: विकासनगर, कालसी, चकराता व त्यूणी में 26 शिकायतें दर्ज, 15 का निस्तारण

विकासनगर। महीने के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाला तहसील दिवस महज औपचारिकता बन कर रह गया है। पछुवादून की चार तहसीलों विकासनगर, कालसी, चकराता और त्यूणी में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारी तो पहुंचे लेकिन शिकायतकर्ता इक्का-दुक्का ही आए। चारों तहसीलों में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें पंद्रह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील विकासनगर में तहसील दिवस ठीक ग्यारह बजे एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दो बजे दोपहर तक तहसील प्रशासन शिकायकर्ताओं के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन महज 16 लोग ही तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे। नौ शिकायतें राजस्व विभाग से सबंधित दर्ज कराई गईं, जिनमें से महज पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जल संस्थान से सबंधित तीन शिकायतें, बाल विकास विभाग से सबंधित एक, पुलिस दो और ब्लॉक से सबंधित एक शिकायत दर्ज की गयी, लेकिन राजस्व विभाग की पांच शिकायतों को छोड़ किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। शेष ग्यारह शिकायतों का एसडीएम ने सबंधित विभागों को पंद्रह दिनों के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *