Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

ट्रैक्टर की टक्कर से टीबी लैब सुपरवाइजर की मौत

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज की टीबी लैब में सीनियर लैब सुपरवाइजर के पद पर तैनात प्रमोद बडोनी (45 वर्ष) की शनिवार देर रात धर्मपुर चौक पर ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में किया। वह मूल रूप से टिहरी के रहने वाले थे। उनके पास दून एवं कोरोनेशन अस्पताल की टीबी की जांचों की जिम्मेदारी थी। नेहरू कॉलोनी में रहने वाले बड़ोनी जोगीवाला में बाइक से एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वह वापस लौट रहे थे, धर्मपुर चौक पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बडोनी की दो बेटी एवं एक छोटा बेटा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. मनोज वर्मा, कर्मचारी नेता विनोद पैन्यूली, मनीष तोमर, दिनेश ज्याडा, अरुण नेगी, बृहस्पति कोठियाल, सुनील पुरोहित आदि ने शोक जताया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *