नगर पंचायत से किया दवा का छिड़काव
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट ने भराड़ी, कपकोट तथा विभिन्न वार्डों में बुधवार को दवा का छिड़काव किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि गत दिनों गर्मी बढ़ने से मच्छर की संख्या बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए हर वार्ड में दवा छिड़काव किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से भी घरों का कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालने की अपील की है।
