Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

 मंत्री ने गौरीकुंड से छौड़ी तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रुद्रप्रयाग। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास एवं सेवायोजन मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने  केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गौरीकुंड से छौड़ी तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार भी मौजूद रहे l
निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा गौरीकुंड घोडा पडाव में तैयार किए गए टिन शैड एवं पानी की चरहियों एवं प्रीपेड काउंटर का जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान गौरीकुंड घोडा पडाव में घोडा खच्चरों के लिए बनाई गई चरहियों में समुचित सफाई व्यवस्था एवं निरंतर गरम पानी उपलब्ध न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुलभ इंटरनेशनल, जल संस्थान एवं पशुपालन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए l उन्होंने यात्रा मार्ग में जिन स्थानो पर ट्रेक रूट खराब है उन्हें भी संबंधित अधिकारियों को ठीक करने के निर्देश दिए l उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में बिना पंजीकरण,कमजोर व अनफिट घोडा खच्चरों का संचालन किसी भी दशा में न किया जाए l यदि किसी के द्वारा ऐसे घोड़े खच्चरों का संचालन किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए l निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा घोडा खच्चर संचालकों एवं तीर्थ यात्रियों से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी वार्ता करते हुए फीडबैक ली गई l घोडा खच्चर संचालकों रोहित  एवं भरत बगवाडी निवासी गुप्तकाशी ने मंत्री को अवगत कराया कि पिछली यात्रा से इस यात्रा में घोडा खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था गई है तथा चरहियों की बेहतर सफाई की जा रही है l इसके साथ ही शौचालयों की भी पर्याप्त की गई है जिनकी साफ़ सफाई व्यवस्था बेहतर की गई है l यात्रियों से फीडबैक लेने पर यात्री दीपक बनवाल निवासी पश्चिम बंगाल व अन्य तीर्थ यात्रियों ने यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की सराहना की l केदारनाथ धाम की यात्रा करके आए खटीमा निवासी रवि मेहता ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की तथा उनका हौसला अफ़ज़ाई करते हुए शुभकामनाएं दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *