Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

21 जून को देवप्रयाग के संस्कृत परिसर में मनाया जाएगा योग महोत्सव

नई टिहरी। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का केंद्रीय योग महोत्सव इस बार श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में भव्य तरीके से मनाया जायेगा। योग महोत्सव में विवि सहित देशभर के सभी 12 परिसरों, पंतजलि योग विद्यापीठ हरिद्वार, श्रीजगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के छात्र छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृत विवि कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी होंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में भव्य तरीके से मनाया जाऐगा। योग महोत्सव में उड़ीसा, राजस्थान, हिमाचल, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, मुंबई, उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में स्थित परिसरों के छात्र-छात्राऐं अध्यापक सामूहिक देवप्रयाग संस्कृत परिसर में प्रतिभाग करेंगे। योग महोत्सव में राज्य के अनेक महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। देवप्रयाग के संस्कृत परिसर में विभिन्न परिसरों की टीमें पहुंचनी शुरू हो गई है। बताया उन्हें देवप्रयाग के नरसिंहाचल पर्वत की चोटी प्राचीन नरसिंह मंदिर तक ट्रैकिंग कराई जाऐगी और सांय को गंगा आरती में भी शामिल किया जायेगा। परिसर निदेशक प्रो.पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने बताया कि कुलपति प्रो. वरखेड़ी के साथ डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर प्रो. बनमाली बिश्वाल भी उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *