Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के तहत महिला मोर्चा ने नव मतदाताओं से संपर्क किया। मोर्चा की पूर्वी मंडल अध्यक्ष नील कमल शर्मा और उपाध्यक्ष वर्णिका चौधरी ने 18 वर्ष के 25 वर्ष की युवतियों सोनम, दीया, तनीषा, वर्षा, सलोनी व निक्की से मुलाकात की। उनसे अपने दूसरे साथियों से भी अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले नौ वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। महिला मोर्चा की नेत्रियों ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया। कहा कि मेडिकल की सीटों में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 225 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *