Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

विलंब शुल्क के साथ 30जून तक बढ़ी आवेदन तिथि

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विवि ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के सम सेमेस्टर(बीएड व एमएड को छोड़कर) की मुख्य एवं बैक पेपर परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 26 जून तथा विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक विस्तारित कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 26 जून तक बिना विलंब शुल्क एवं 27 से 30 जून तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ तिथि विस्तारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *