Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई कार, चालक घायल

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के थाना कैंपटी क्षेत्र के अंतर्गत कांडीखाल-हेड़ाखाल मोटरमार्ग पर एक कार पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। जिससे वाहन एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने घायलों को 108 सेवा से मसूरी अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे कांडीखाल-हेड़ाखाल मोटरमार्ग पर कैंप्टी के समीप कार पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। जिससे वाहन चालक अश्विनी यादव पुत्र राम धीरज यादव निवासी 7781/10 कच्चा क्वार्टर शक्तिनगर नार्थ नई दिल्ली के सिर पर गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पर कैंप्टी थाने के एसआई अनिल बिष्ट मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को 108 सेवा में मसूरी अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वाहन में सवार अन्य व्यक्ति राजीव कुमार राठौड़, मंजू राठौड़, पुष्कर राठौड़ सभी निवासी लारेंस केशवपुरम दिल्ली को मामूली खरोंच आई हैं। सभी लोग अपने निजी वाहन से दिल्ली से चकराता घूमने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *