रा. दून मेडि. कालेज के प्राचार्य आशुतोष सयाना को किया सम्मानित
देहरादून
विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर आशुतोष सयाना को उत्कृष्ट सेवा कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसजन राजकीय दून मेडिकल कालेज पहंुचे और कालेज के प्राचार्य डाक्टर आशुतोष सयाना को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर सयाना ने राजकीय दून मेडिकल कालेज को बेहतर बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि चिकित्सक के लिए चिकित्सा सेवा और मानवता से बढ़कर कोई कार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन चिकित्सकों के लिए मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हितों के लिए भी सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
