Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा नेता की कंपनी का 18 कॉटेज बनाने के प्रोजेक्ट की जांच की मांग

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आज प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिम कॉर्बेट में चल रहे निर्माण कार्यों का विरोध किया। इस अवसर पर दसौनी ने बताया कि भाजपा जन युवा मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखण्ड प्रभारी भारतीय जन युवा मोर्चा, प्रवक्ता दिल्ली भाजपा हरिनगर (दिल्ली) से भाजपा का विधायक प्रत्याशी और बीए प्रोपर्टी वाला कंपनी का फाउण्डर सामाजिक ध्रुवीकरण और नफरत फैलाने के लिए मशहूर भाजपा नेता तेजेन्दर पाल सिंह बग्गा की कम्पनी बीए प्रोपर्टी वाला ने ट्विटर पर जिम कार्बेट का एक वीडियो डाला है जिसमे 18 कॉटेज बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट लॉच करने की बात हो रही है जिसमें कंस्ट्रक्शन साईट जिम कॉर्बेट बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 बीएचके के कॉटेज का दाम 68 लाख बताया जा रहा है। एक कॉटेज का ऐरिया 1800 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है जिसमें निवेश करने के लिए लोगोें को आमंत्रित किया जा रहा है। दसौनी ने कहा की धामी सरकार को निश्चित रूप से जांच करनी चाहिए कि भूमि प्राइवेट है या सरकारी। जिम कॉर्बेट के अंदर यह निर्माण कार्य किस की संस्तुति और सहमति पर हो रहे हैं क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर जंगल, पर्यावरण और पशु पक्षियों को नुकसान होना तय है। दसौनी ने चिंता जताते हुए कहा कि आज राज्य को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर एक बहुत ही सख्त कानून की जरूरत है जो कि पहले राज्य में विद्यमान था, लेकिन भाजपा की प्रचंड बहुमत की 57 विधायकों वाली त्रिवेंद्र रावत सरकार ने 2018 में उत्तराखंड की भूमि को सभी बाहरी व्यक्तियों के लिए खोल दिया। उन्होंने कहा कि और अब जब बाहर से आने वाले कोई भी धर्म जाति समुदाय वर्ग के लोग यहां जमीनें खरीद रहे हैं तो अपने राजनीतिक फायदे के लिए लैंड जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दसौनी ने बताया कि इतना ही नहीं भाजपा का यह पदाधिकारी बीए प्रोपर्टी वाला हरिद्वार में भी 21 लाख में आवासीय प्लॉट बेचने की बात करता है, और तो और अयोध्या के राम मन्दिर से चार किलोमीटर दूर पांच सितारा होटल हेतु 80 हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध होने की बात भी कहता है। वहीं अपने ट्वीटर के जरिये निवेशकों को उसके लिए आमंत्रित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *