Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

पौड़ी जिले में 4 मोटरमार्ग रहे बंद

पौड़ी। रुक-रुक कर हो बारिश से गुरुवार को जिले के 4 मोटरमार्गों पर यातायात ठप रहा। बारिश से जिले के डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि नदी नालों के समीप बस्तियों व भवनों में निवास कर रहे व्यक्ति सावधान रहते हुए जल भराव की स्थिति में समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। इसके साथ ही जिले में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, आवश्यक होने पर ही यात्रा करने, अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ठहर जाए। कहा कि किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले पहाड़, चट्टानों के आस-पास न रुकें। नदी नालों के बहाव में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नदी, नालों के समीप न जाए। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में जिले में स्थापित जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम या तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में जानकारी देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *