Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

गर्लफ्रेंड से मामूली कहासुनी ने प्रेमी की जान ले ली

 

इंदौर

युवक एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था। सोमवार देर रात तक जबलपुर में रहनेवाली गर्लफ्रें ड से उसने बात की। इसी दौरान उसके और प्रेमिका के बीच मामूली विवाद हो गया। इस पर युवक अजय ने गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने की धमकी दी और फोन रख दिया। सुबह गर्लफ्रेंड ने होस्टल संचालक को पूरी बात बताई। होस्टल संचालक ने छात्र के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। शव को पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि अजय के पिता अशोक परिहार ग्वालियर में एसएएफ में नौकरी करते हैं। ग्वालियर का रहने वाला 23 साल का अजय करीबन तीन महीने पहले ही इंदौ आया था। यहां वह एमपीपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। यहां भवंरकुआं इलाके के आश्रय होस्टल में रहता था। अजय का जबलपुर में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे। रोजाना दोनों के बीच घंटों बातचीत होती थी। सोमवाररात को भी दोनों के बीच बातचीत हुई, जो कहासुनी में बदल गई। होस्टल संचालक कपिल भावसार ने पुलिस को बताया कि अलसुबह चार बजे के करीब जबलपुर से एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि आपके होस्टल में रहने वाला अजय परिहार सुसाइड करने की बात कह रहा है। इस पर तुरंत अजय के रूम के आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों को फोन कर उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने के लए कहा। होस्टल संचालक और छात्र अजय के कमरे में पहुंचते, उससे पहले ही वह फांसी लगा चुका था। पुलिस के अनुसार युवती की दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों रोजाना फोन पर बात करते थे। सोमवार रात को भी रोज की तरह हम दोनों बात कर रहे थे, लेकिन मैं उसे मजाक में कहती थी। वो हमेशा मुझे धमकी देता था तो मैं उसे कहती थी कि ऐसी धमकी मत दिया करो मैं बात नहीं करूंगी। सोमवार रात उससे साढ़े तीन बजे तक बात करती रही, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि वो इस तरह का कदम उठा लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *