Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

गांव के वोटरों पर अब भी भाजपा को भरोसा

 

इंदौर,

एक तरफ कांग्रेस अपेन निजी सर्वे में इंदौर के 85 वार्डों में से 39 में जीत का दावा करके भाजपा की लहर समाप्ति का संकेत दे रही है वहीं जिले की 314 पंचायतों में हुए चुनाव परिणाम दावों से इत्तेफाक नहीं रखते। 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि गांव के वोटरों को अब भी भाजपा पर भरोसा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि पांच साल से स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-वन आ रहे इंदौर के मतदाता भाजपा परिषद के 22 सालों के काम को नजरअंदाज करेंगे भी तो कितना। छह जुलाई को मतदान सम्पन्न होने के बाद से ही शहर में एक ही सवाल हर व्यक्ति की जुबान पर है, महापौर कौन बन रहा है। तमाम कसावट के बावजूद मैदानी अमले की ढिलाई से हुई कम वोटिंग के कारण शुरुआती दिनों में भाजपा थोड़ी टेंशन में थी। भले ही कांग्रेस का सर्वे 35 से 39 पार्षदों और महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला की 35 से 55 हजार की जीत बताए लेकिन इन सर्वे को भाजपा नेता गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनकी मानें तो हमने हमारी समीक्षा कर ली है, जिसमें पांचवीं बार हमारी परिषद बन रही है और महापौर भी भाजपा का ही होगा। रतलाम चुनाव की तैयारी के लए निकले प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सोमवार को इंदौर भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे से मुलाकात की। शहरभर में हो रही चुनावी चर्चाओं को लेकर बातचीत की। रणदीवे ने विधानसभा वार समीक्षा की रिपोर्ट उन्हें बताई। आश्वस्त किया कि परिणाम पार्टी के पक्ष में रहेगा। भाजपा नेताओं के इस कॉन्फिडेंस की एक और वजह है। यह है हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव और उनके परिणाम। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर ने बताया कि जिले में 314 पंचायतों में चुनाव हुए थे। 235 पंचायतें ऐसी हैं जहां भाजपा समर्थित पार्षद जीते हैं। मतलब 75 प्रतिशत पंचायतों पर हमारा कब्जा है। 2015-16 में जो चुनाव हुए थे उसमें भी करीब-करीब यही परिणाम थे। जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया। 17 वार्डों में से 13 पर भाजपा का झंडा बुलंद हुआ। कांग्रेस के खाते में सिर्फ चार सीटें आईं। पिछले पंचायत चुनाव में जिले की चार जनपद पंचायतों में से महू और सांवेर भाजपा के पास थी। जबकि कांग्रेस के पास। इस बार सांवेर में निर्विरोध चुनाव हुए। चुनाव देपालपुर, इंदौर, महू के लिए हुए हैं। इन सभी जगह भाजपा की स्थिति अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *