Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु अधिकारी नियुक्त

देहरादून। ग्राम दोऊ, खत-बिसाहल, तहसील कालसी सीमान्तर्गत 11 जुलाई को तुनिया के समीप हरिपुर कोटी ईच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक यूटीजिटी वाहन संख्या-UKCA-0397 पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु एवं 04 व्यक्ति घायल हुए है। मृतकों का नियमित पुलिस कालसी द्वारा पंचायत नागा मूर्तिव कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजे गए है जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी विकासनगर भेजा गया है। उक्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेट जांच हेतु जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनिका ने उप जिला मजिस्ट्रेट कालसी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *