उपनल कर्मचारियों का धरना रहा जारी
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने मंगलवार कलक्ट्रेट में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उन्हें सेवा विस्तार देने का आश्वासन तो दे रही है, लेकिन विस्तार आज तक नहीं हो पाया है। वह चार महीने से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बच्चों के पठन-पाठन से लेकर घर चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, सुनीता, प्रभा, पूजा, रीतु, रेखा, रीता व दीपिका आदि मौजूद रहे।
