कूड़ा उठाने का शुल्क बढ़ाने का किया विरोध
नई टिहरी। माकपा के राज्य कमेटी के सदस्य भगवान सिंह राणा ने नगरपालिका परिषद नई टिहरी के द्वारा घरों से कूड़े के निस्तारण का शुल्क सीधे 30 से 50 रुपये बढ़ाये जाने पर विरोध दर्ज किया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शुल्क में करीब 70 प्रतिशत की एकमुश्त बढ़ोतरी करने का निर्णय गैर तार्किक और अयथार्थ वादी है। इसलिए अस्वीकार्य भी है। माकपा पार्टी का कहना है कि निश्चित ही यह निर्णय पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में लिया गया होगा। जिसमें जनता के चुने हुए प्रतिनिधि निर्णय लेते हैं। जनप्रतिनिधि जिनको जनता के हित के लिए सदन में आवाज उठाने के लिए भेजा जाता है। उन्होंने किस आधार पर इस शुल्क बढ़ोतरी को माना है। माकपा इस बढ़ोतरी की निंदा करती है और नगरपालिका परिषद नई टिहरी से की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करती है।
