STATE NEWSUTTARAKHAND

सीएम 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

हल्द्वानी

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जिला प्रशासन के ईजा-बैंणी महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले की करीब 713 करोड़ रुपये की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिले की 11 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अम्मा की रसोई, पांडवास ग्रुप का ऑनलाइन कॉन्सर्ट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी रहेंगे। पूरे प्रदेशभर की महिला उद्यमी, महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से 40 से अधिक पारंपरिक उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला उद्यमियों और देशभर की चुनिंदा कंपनियों के बीच करार भी होगा। नगर निगम हल्द्वानी की बैणी सेना और महिला पर्यावरण मित्रों का विशेष सम्मान भी होगा। सीएम धामी जिले की करीब 209 करोड़ रुपये की 66 योजनाओं का लोकार्पण और करीब 504 करोड़ रुपये की 193 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे अन्य जिलों की भी योजनाओं का भी वर्चुअली लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। एक जिला दो उत्पाद के तहत सभी 13 जिलों के 26 उत्पादों की प्रदर्शनी भी प्रमुख रहेगी। महोत्सव की शुरूआत कलश यात्रा से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *