शराब के साथ एक गिरफ्तार
नई टिहरी। पुलिस ने सबधारखाल क्षेत्र के बकरोडा गांव में छापा मारकर अवैध अंग्रेजी शराब के 48 पव्वे और आठ अद्धों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। देवप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के बाहबाजार थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि बकरोड़ा गांव में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत मिल थी। एसआई अमित कुमार और एचसी बुद्धि वल्लभ ने गांव में छापा मारकर राम सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया क्षेत्र में अवैध ढ़ग से बिक रही शराब के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।
