Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पीटी उषा ने ऋषिकेश में गंगा पूजन किया

ऋषिकेश। क्वीन ऑफ इंडियन ट्रैक एथलीट पीटी उषा परमार्थ निकेतन पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगा पूजन कर विश्व शांति की कामना की। शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंचीं। पीटी उषा ने परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ गंगा का पूजन और अभिषेक किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत की बेटियां केवल सपने देखती ही नहीं बल्कि उन्हें पूरा भी करती हैं। पीटी उषा ने दिखा दिया कि अगर जज्बा, जुनून और लगन हो तो सब कुछ हसिल किया जा सकता है। पीटी उषा ने परमार्थ निकेतन में वैश्विक स्तर पर किये जा रहे पर्यावरण और मानवता की सेवा कार्यों की सराहना की। कहा कि परमार्थ निकेतन में अध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम है। मौके पर श्रीनिवासन, रामकृष्णन, पुष्पा, सुनैना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *