Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

02 लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक पकड़ा

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी की टीम ने शनिवार तड़के एक युवक को 02 लाख 19 हजार की स्मैक के साथ पकड़ा है। युवक अल्मोड़ा के स्याली गाँव का निवासी है। शनिवार तड़के एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बेस तिराहे से 100 मीटर पीछे दीपक सिंह बिष्ट(24 वर्ष) पुत्र गोविन्द सिंह बिष्ट, निवासी स्याली, अल्मोड़ा के कब्जे से 7.30 ग्राम स्मैक बरामद की। युवक को मौके पर ही गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत उसके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गई। बरामद स्मैक की कीमत 02.19 लाख रुपये बताई गई है। संयुक्त टीम में उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी, कांस्टेबल मो. यामीन व दीवान सिंह बोरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *