Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अधिशासी अभियंता ने की विधायकों से शिष्टाचार भेंट

हल्द्वानी। लघु सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिशासी अभियंता केएस कन्याल ने विधायकों से शिष्टाचार मुलाकात की। जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद ईई ने लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट व रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट से मुलाकात कर बताया कि विभाग के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। किसानों की जरूरत के अनुसार खेतों में गूल का निर्माण किया जा रहा है। लगातार कम हो रहे भू-जल स्तर बढ़ाने को भी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए रिचार्ज सॉफ्ट व कूप का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक जिले में एक दर्जन का निर्माण हो गया है। पेयजल व सिंचाई के लिए लगाए 115 ट्यूबवेल के पास निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर विधायकों ने अपने स्तर से निर्माण कार्यों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *