Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

श्री अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ

हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। जिसमें अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी पदों की घोषणा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल, निशुल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अभिषेक मित्तल, जायदाद मंत्री संजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आशुतोष अग्रवाल, आय-व्यय निरीक्षक विजय कुमार बंसल, कार्यक्रम संयोजक नीरज प्रभात गर्ग एवं 31 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। संरक्षक मंडल में वेद प्रकाश अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, भगवान सहाय अग्रवाल, सुशील बंसल व बद्री प्रसाद गुप्ता को चुना गया।
बैठक के बाद महाराजा अग्रसेन पार्क में पौधरोपण किया गया। यहां अग्रवाल सभा के महासचिव राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, युवा अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, महामंत्री कनव अग्रवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *