Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दुकान का पिछला हिस्सा तोड़कर चोरी

देहरादून। गांधी रोड स्थित दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर गल्ले से ₹50000 नकदी चुरा लिए। शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि चोरी को लेकर सतेंद्रपाल सिंह निवासी शिवालिक एनक्लेव रेसकोर्स ने तहरीर दी। वह गांधी रोड पर बीटी मोटर नाम से टायर, बैटरी और इलेक्ट्रिक स्कूटर का कारोबार करते हैं। बताया कि 14 अगस्त को रात 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। 15 अगस्त की सुबह 10 बजे दुकान पर पहुंचे। देखा तो पिछला दरवाजा टूटा मिला। अंदर गल्ला भी खाली था। आरोप है कि गल्ले से ₹50000 नकदी चोरी हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *