पौष्टिक आहारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
विकासनगर। बाल विकास विभाग के तत्वावधान में सितंबर में मनाए जाने वाले पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को मागटी क्षेत्र के 25 केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पारम्परिक व्यंजनों के बारे में जानकारी दी गई। सोमवार को मागटी क्षेत्र के ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, बिरमऊ, टिकरीखेड़ा, टगरी, केत्री, शिबऊ, कुनावा, दोहा, मटियावा घिंगोऊ, डागुरा, मागटी, सवाई व हयो व पुरोड़ी सहित विभिन्न केंद्रों में आयोजित पोषण कार्यक्रम में सुपरवाइजर शारदा थापा ने कहा कि हमारे आसपास ऐसे बहुत से आहार हैं, जो पोषण से भरपूर हैं। गर्भवती धात्री महिलाओं, किशोरियों, तीन से 6 वर्ष के बच्चे-बच्चियों को सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। कहा कि किशोरी बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान उर्मिला, आशा, निशा, सरिता, बाला, सबिता, गीता, रीता, प्रेमा, कविता, नीरज, राधा, विनीता, प्रीतमा, सुधा, सुमित्रा आदि मौजूद रही। उधर, विकासनगर के केदारावाला में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण माह के तहत महिलाओं को आगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज सुयाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
