आदर्श इंटर कॉलेज क्वांसी में हुआ अभिभावक शिक्षक संघ का गठन
विकासनगर। आदर्श इंटर कॉलेज क्वांसी में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों व शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति से सूर्यपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को आदर्श इंटर कॉलेज क्वांसी में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। जिसमें अभिभावकों व शिक्षकों की सर्वसम्मति से ग्राम जोगियो के सूर्यपाल सिंह चौहान को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मालवा को उपाध्यक्ष, प्रवक्ता संजय किशोर सजवाण को सचिव, नरेंद्र सिंह को उपसचिव, विदुषी नौटियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बलबीर राणा, वीरेंद्र सिंह, प्रमेश जोशी, बिंद्रा देवी, सुनीता देवी, आनंद सिह, चतर सिह, बबिता व झूलो देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय और बच्चों के विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
