Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

23 सितंबर शुरू होगा सनेती का नंदा देवी मेला

बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र का सुप्रसिद्ध नंदा सुनंदा मेला इस बार 23 सितंबर से शुरू होगा। मुख्य मेला 26 की रात और 27 की सुबह से होगा। 27 को ही डोले के विसर्जन के साथ मेले का समापन भी होगा। मेले को भव्य व आकर्षक बनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। जल्द ही, एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण देने देहरादून जाएगा। मंदिर परिसर में सोमवार को मां नंदा-सुनंदा मेला कमेटी सनेती की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कमेटी के लिए पदाधिकारियों को चुनाव किया गया। सर्व संमत्ति से बलवंत सिंह भौर्याल को संरक्षक मनााया गया। इसके अलावा सह संरक्षक धन सिंह बाफिला, ग्राम प्रधान जगदीश सिंह बाफिला अध्यक्ष, मनोज सिंह भौर्याल उपाध्यक्ष, पंकज सिंह मेहता कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह रैखोला व पूरन सिंह गड़िया व्यवस्थापक, बलवंत सिंह बाफिला संयोजक, गणेश सिंह रैखोला सह संयोजक, जौहार सिंह सचिव तथा बहादुर सिंह खाती सह सचिव बनाया गया है। वक्ताओं ने बताया कि 23 से मेले का शुभारंभ होगा। 24 को खेलकूद तथा 25 को स्थानीय विद्यालयों की छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। स्थानीय कलाकार झोड़ा व चाचरी का गायन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *