Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

टिहरी झील में आज से वाटर स्पोर्ट्स कप

नई टिहरी। टिहरी बांध झील क्षेत्र के कोटी कॉलोनी में गुरुवार (आज) से चार दिवसीय कयाकिंग और कैनोइंग क्वालीफाईंग प्रतियोगिता का आयोजन शुरू होगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 450 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन टीएचडीसी टिहरी, उत्तराखंड कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ, उत्तराखंड खेल विभाग, आईटीबीपी और उत्तराखंड ओलंपिक ऐसो. की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रही है। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वालीफाईंग राउंड के विजेता खिलाड़ी आगामी दिनों में गोवा में आयोजित होने वाली 37 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *