Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भाजपा ने फूंका विधायक बिष्ट का पुतला

बागेश्वर। बागेश्वर भाजपा नगर मंडल ने द्वाराहाट के विधायक बदन बिष्ट का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिष्ट पूरी तरह दादागिरी पर उतर आए हैं। उन्होंने उनके द्वारा किए गए कृत की कड़े शब्दों में निंदा की। मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को पिंडारी मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद बिष्ट ने इंजीनियर कॉलेज में प्राचार्य से अभद्रता की। जसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई। उन्होंने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर मथुरा प्रसाद, प्रकाश साह, नवीन परिहार, दामोदर जोशी, संजय नेगी, राजेंद्र पूना, भवगती धपोला, मनीष पांडे, गोविंद बाफिला, दिनेश गड़िया, विनोद पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *