Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नई टिहरी में महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में महिला उत्पीड़न निवारण समिति, गृह विज्ञान एंव वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने किया। उन्होंने ने कहा की महिलाओं को अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक होने के जरुरत है। तभी महिला उत्पीड़न पर पूरी तरह से रोक लग सकती है। अधिवक्ता नीरज कौशल ने सतत विकास लक्ष्यों में महिला की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एडिशनल सीएमओ डॉ. दीपा रुआली महिला स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के बारे में बताया। डॉ. रितु नेगी ने कहा कि संविधान में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी बराबरी की भागदारी दी गई। डॉ. डीपीएस भंडारी तथा डॉ. रुहानी ने कहा कि महिलाओं के लिये सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका उन्हें लाभ लेना चाहिए, साथ ही महिलाओं के विभिन्न अधिकारों के बारे में जानकारी दी। मौके पर डॉ. प्रीति शर्मा, संदीप चौधरी, पुष्पा कुमारी, मैत्रेयी थपलियाल, विजय नेगी, आरती खंडूड़ी, अरविंद मोहन पैन्यूली, वीपी सेमवाल, आशा डोभाल, दिनेश वर्मा, सत्येंद्र ढोंडियाल, पुष्पा पंवार, भारती जयसवाल, हेमलता बिष्ट, निशांत भट्ट, अंकिता बोरा, अरविंद रावत, डॉ. कामिनी पुरोहित सहित छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *