विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बांटे फल
पिथौरागढ़। बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया। पीएमएस डॉ.जेएस नबियाल ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रही है’। चिकित्सा कर्मियों ने जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में फल बांटकर रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान गोपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
