Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

यूपी के कई जिले में 30 जून तक लागू रहेगी धारा-144

गौतमबुद्ध नगर
कोरोना महामारी के बीच यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 30 जून तक धारा 144 बढ़ाई गई है. इसी के साथ कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे. बता दें, गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से ज्यादा है. इसलिए यहां पर कंटेनमेंट जोन में चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।
यूपी में कोरोना के खिलाफ योगी मॉडल काफी कारगर साबित हो रहा है. ऐसे में कोरोना केसेस लगातार कम हो रहे हैं. बीते 24 घंटे में डेली आने वाले एक्टिव केस सिर्फ 1430 केस आए हैं. वहीं, 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38,000 केस आए थे।
इसी बीच 61 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है. प्रदेश में कुल एक्टिव केस 32578 हैं. साथ ही, रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है. और पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.4 फीसदी हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3.24 लाख टेस्ट हुए हैं. वहीं, अब तक कुल 4.97 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *