Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

भ्रमण पर आयी टीम पर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया

विकासनगर। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने भ्रमण किया। भ्रमण पर आई टीम का महाविद्यालय में पुष्प वर्षा और ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया गया। टीम ने महाविद्यालय की कंप्यूटर कक्ष, प्रशासनिक भवन, कला एवं विज्ञान संकाय का भी विधिवत निरीक्षण किया। इसके साथ महाविद्यालय के गतिविधियों का फीडबैक भी प्राप्त किया। भ्रमण पर आई टीम की चेयर पर्सन प्रो. डी भारती एवं टीम के कोऑर्डिनेटर प्रो. विभूति भूषण मलिक और सदस्य प्रो. विजय जोशी का महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. कामना लोहानी द्वारा शाल एवं टोपी भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों के संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कामना लोहनी द्वारा प्रेजेंटेशन किया गया। महाविद्यालय में बने रेन वाटर हारवेस्टिंग टैंक, वेस्ट मैनेजमेंट स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आदि सभी का भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन भी टीम द्वारा किया गया। महाविद्यालय के सभी विभागों का प्रेजेंटेशन के माध्यम से एवं विभागीय गतिविधियों के माध्यम से निरीक्षण किया गया। उसके बाद महाविद्यालय के गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में पूर्व छात्र परिषद, अध्यापक अभिभावक परिषद एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं से साक्षात्कार कर फीडबैक प्राप्त किया। टीम ने प्रथम दिवस के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड के संस्कृति, भाषा, बोली, वेशभूषा आदि का प्रदर्शन किया और अपनी कलाओं से सबको मन मोह लिया। दूसरे दिन टीम द्वारा महाविद्यालय के परीक्षा पद्धति, मूल्यांकन पद्धति, आदि का अवलोकन किया गया। इस दौरान डॉक्टर जितेंद्र दिवाकर, डॉक्टर आराधना भंडारी, डॉ पवन भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *