Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत झड़ीपानी में चलाया सफाई अभियान

देहरादून

स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत झड़ीपानी वार्ड नंबर एक में नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत सड़क के आस-पास व नाले खालों मे पड़े प्लास्टिक व अन्य कूड़े को एकत्र किया गया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ रखना व आम जनता सहित पर्यटकों को जागरूक करना है। सफाई अभियान के तहत अभियान में शामिल कर्मियों ने रोड के किनारे पड़े कूड़े सहित नाले खालों में फेंके गये कूड़े को एकत्र किया वहीं जनता को जागरूक भी किया। एकत्र किए गये कूड़े को आईडीएच स्थित कूडा कलेक्शन सेंटर भेजा गया। स्वच्छता अभियान में निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिस्ट, सुपरवाइजर व सफाई कर्मचारी, नगर पालिका से पर्यावरण मित्र, एवं नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्ट्डीज की समस्त टीम एवं स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम सम्मिलित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *