Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

महाकांत नैथानी बने तीसरी बार बने अध्यक्ष

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के राइंका पुरियाडांग में शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें तीसरी बार महाकांत नैथानी को अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल, कोषाध्यक्ष मोहन रावत, सचिव कांतिकुमार आर्य, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह नेगी, उपसंरक्षक मदन सिंह रावत चुने गए। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, मनोज नैथानी, मीनाक्षी रावत, अर्चना पंवार, बीना रावत, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, सरोजनी देवी को सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य मनोज गुनियाल ने छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए अभिभावकों की सहभागिता को जरूरी बताया। कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र छात्राओं की बेहतर परिणाम देने के लिए हम संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *