रैली निकालकर किया जागरूक
पौड़ी। भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान से होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए एजेंसी चौक तक रैली के माध्यम से आम जन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने रैली के माध्यम से जागरूक किया। छात्रों ने नशे को भगाना है उत्तराखंड को बचाना है जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि कन्या इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य सावित्री सेव नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 के नशा मुक्त उत्तराखंड के विजन को साकार करने के लिए रेली का आयोजन किया गया है। नशा युवा पीढ़ी की जीवन को बर्बाद कर रहा है आज वर्तमान में नशे की लत की वजह से कई घरों के परिवार उजड़ गए हैं। इस दौरान उत्तराखंड स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रैली में शालिनी, पूजा भंडारी, नेहा, अनुराग रावत, दिलबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।