Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

उपनल कर्मियों ने मांगा दीपावली का बोनस

श्रीनगर गढ़वाल

माध्यमिक शिक्षा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पोंठियाल ने राज्य में उपनल के माध्यम से कार्यरत सभी कार्मिकों के लिए दीपावली पर्व पर सरकार से बोनस दिए जाने की मांग की है। कहा कि विगत कई वर्षों से उपनल के माध्यम से राज्य की विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों को आज तक कभी भी दीपावली पर बोनस नहीं मिला है। जबकि अन्य प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को भी दीपावली पर बोनस दिया जाता है। लेकिन राज्य में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को आज तक इस प्रकार कभी कोई तोहफा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से आने वाली दीपावली पर उपनल कर्मियों को दीपावली का बोनस दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *