Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

भटक रही मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

अल्मोड़ा

धारानौला में घूम रही मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया है। गुरुवार को महिला थाना को पुलिस कंट्रोल रुम अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जो मानसिक अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, धारानौला स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम के बाहर बैठी है, नाम व पता नहीं बता पा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा डायल 112 मोबाइल टीम भेजकर उक्त महिला को महिला थाने लाया गया। महिला से शालीनता से पूछताछ की तो उसने अपना निवास स्थान शहर फाटक लमगड़ा अल्मोड़ा बताया। महिला के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया, परिजनों ने बताया गया कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है जो कल बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसे हम लोग तलाश कर रहे थे परंतु कोई सूचना नहीं मिल रही थी। जिस कारण वो अत्यधिक परेशान थे। परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि रात्रि के समय वाहन की समस्या होने के कारण कल सुबह महिला थाना आएंगे। शुक्रवार को महिला के परिजन महिला थाना आए और महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला के परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *