Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

देश में सिर्फ मोदी की गारंटी चल रही: पुंडीर

विकासनगर

सहसपुर विधानसभा की विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को सोरना-डोभरी पहुंची। यात्रा के तहत शिविर का उद्घाटन सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। राजकीय इंटर कॉलेज डोभरी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों और महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टॉल लगाए गए। विधायक ने शिविर में लगी प्रदर्शनी और स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक क्षेत्रवासियों को पहुंचाने के निर्देश विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। कहा कि देश में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चल रही है और जनता को इसका लाभ मिल रहा है। मोदी की गारंटी का लाभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *