महाविद्यालय में प्रतियोगितात्मक परीक्षा आयोजित करने की मांग की
विकासनगर
गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. कामना लोहनी को ज्ञापन सौंपा। छात्र संघ ने महाविद्यालय में एक प्रतियोगितात्मक परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। ज्ञापन में छात्र संघ प्रतिनिधियों ने कहा है कि चकराता क्षेत्र से कोचिंग करने के लिए विकास नगर और देहरादून जाने वाले छात्रों का पलायन रोकने के लिए क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर खुलने जा रहा है। इसके लिए कोचिंग सेंटर महाविद्यालय में एक प्रतियोगिता आयोजित करना चाहता है।
