STATE NEWSUTTARAKHAND

व्यापारी बोले, बिजली आपूर्ति सुचारू की जाए 

रुद्रपुर(आरएनएस)।   प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर में की जा रही बिजली कटौती के खिलाफ ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अयोध्या में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जा रहे नगर में व्यवधान बन रही बिजली कटौती पर ऐतराज जताया। शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने ईई को ज्ञापन देकर कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर को सजाया जा रहा है। साथ ही अत्यधिक ठंड का भी प्रकोप है। इसके चलते नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रहना उचित नहीं है। आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में भव्य आयोजन किए जाने है। यदि विद्युत कटौती की जाती रही तो भव्य आयोजन पर असर पड़ सकता है। वहीं बढ़ती ठंड के कारण आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विद्युत सप्लाई सुचारू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *