Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

कुनाऊं गांव में मिलेंगे स्थानीय उत्पाद 

 

ऋषिकेश

यमकेश्वर ब्लॉक के कुनाऊं में महिलाओं ने स्थानीय उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने यहां लघु उद्यम केंद्र का शुभारंभ किया। खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग से ट्रेनिंग लेने के बाद महिलाओं ने मशरूम, अचार एवं गुलाब का जूस बनाने का काम शुरू किया है। रविवार को कुनाऊं गांव में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने समूह की सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्हें सरकार द्वारा समूहों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

कंडवाल ने कहा कि पहाड़ की बहनें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे वह अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। आयोग की अध्यक्ष ने सखी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सहित समूह की विभिन्न महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष दर्शनी नेगी, सचिव कृष्णा राणा, उपाध्यक्ष आशा नेगी, निर्मला कठैत, पंडित महिमानंद भट्टकोटी, डॉ. शशि कंडवाल, जितेन्द्र, रेणु सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *