Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डोईवाला में निकली श्रीसाईं पालकी यात्रा  

ऋषिकेश

नगर क्षेत्र में 23वीं श्री साईं पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार को डोईवाला में श्री शिरडी साईं कृपा धाम से पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। मिल रोड से प्रेमनगर होते हुए यात्रा निकली। भारी संख्या में श्रद्धालओं ने पालकी को कंधे पर लेकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान ‘मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे, साईं बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे गीत श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाता रहा।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा के जयकारे भी लगाते नजर आए। यात्रा में साईं पालकी पर स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश भी की। श्री शिरडी साईं कृपा धाम में यात्रा के पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा में महेश रावत, प्रेम लता रावत, विक्रांत वर्मा, चमन लाल कौशल, ऋतिक अग्रवाल, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *