STATE NEWSUTTARAKHAND

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल

रुद्रपुर

सितारगंज। पीलीभीत मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार निवासी रुद्रपुर घासमंडी अनिल कुमार व संजय शर्मा रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। अमरिया चौक से आगे एसएच अस्पताल के पास चौराहे पर किच्छा की ओर मुड़े ही थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *