Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा

पुलिस ने भतरौंजखान में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है। बुधवार को थानाध्यक्ष मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने मोहान बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जितेंद्र सिंह रावत निवासी डबरा सोराल भतरौंजखान के पास से 96 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। यहाँ पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप कुमार, नीरज कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *