Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

डीएम दीक्षित ने केवी का निरीक्षण किया 

नई टिहरी

मंगलवार को डीएम ने कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न कक्षों में जाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाए जा रहे विषयों की शिक्षा गुणवत्ता को देखा। विद्यालय में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए। डीएम ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल से विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के प्रवेश, कक्षा संचालन, विद्यालय में प्रति कक्षा छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी लेते हुए बेहतर शिक्षण माहौल बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता पर पूरा फोकस रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *