पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
रुद्रपुर। कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और सारथी फाउंडेशन की ओर से इंदिरा कॉलोनी स्थित शनि मंदिर के समीप छबील लगाकर लोगों को शरबत वितरित किया। इसके बाद कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन आनंद ने बताया कि संस्था द्वारा लॉकडाउन में लगातार संक्रमित परिवारों को राशन वितरण, दवा और ऑक्सीजन मुहैया कराने में मदद की। यहां शालिनी शर्मा पांडे, अमित कुमार, गणेश मैखुरी, सुमित आनंद, हिमांशु मनोचा, विकास कुकरेजा, वैभव अरोड़ा, विनीता राय रहे।
