Thursday, October 15, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

बस अड्डे पर फायिरंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के भोगपुर बस अड्डे पर हवाई फायरिंग के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार अंकित पुत्र सोमपाल निवासी धारीवाला ने कुछ दिन पूर्व भोगपुर बस स्टैंड पर तमंचे से हवाई फायरिंग कर रील बनाई थी। हवाई फायरिंग की रील सोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरू की। पुलिस की तलाश में आरोपी का नाम पता मिलने के बाद उसकी तलाश की गई और आरोपी युवक को गुरुवार दुर्गागढ़ रोड पथरी से एक अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *