Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

शिक्षामंत्री ने किया अटल उत्कृष्ट स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन

रुडकी

भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव में अटल उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय प्रांगण में भगवानपुर विधायक व मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।वर्चुअल उद्घाटन के दौरान बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा देने का काम करेंगे। कॉलेज पहुंची भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पाने की व्यवस्था होना बच्चों के लिए एक बेहतर प्रयास है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण बच्चे भी सरकारी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने कहा कि भगवानपुर ब्लॉक में अटल उत्कृष्ट विद्यालय संचालित होने हैं, जिसका पूरा लाभ ब्लॉक क्षेत्र के बच्चों को मिलना है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *