Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTAR PRADESH

 विधान परिषद चुनाव के लिए एमसीएमसी का गठन

देवरिया

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति(एमसीएमसी) का गठन किया गया है। समिति में केंद्रीय आसूचना अधिकारी मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर राव, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक राजीव कुमार सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी शांतनु कुमार श्रीवास्तव समिति के सदस्य-सचिव होंगे। यह समिति स्थानीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क और जनसंचार के अन्य माध्यमों जैसे बल्क एसएमएस, पेड न्यूज़ के मामलों की मॉनिटरिंग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *