Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज

विकासनगर

हरबर्टपुर बाजार में व्यापार मंडल के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष और महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा करने के बाद 18 जुलाई को उम्मीदवारों की नाम वापसी और 25 जुलाई को व्यापार मंडल के चुनाव सम्पन्न होंगे।
व्यापार मंडल के चुनाव की तारीख नजदीक आते-आते बाजार में माहौल चुनावी हो गया है। बुधवार को अध्यक्ष और महामंत्री पद के उम्मीदवारों ने चुनाव समिति से नामांकन पत्रों की खरीदारी की। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल के साथ सुनील गोगिया और सचिन रोहिला एवं महामंत्री पद पर अमन गर्ग, देवेन्द्र चावला और फुरकान अहमद ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। चुनाव कार्य समिति सदस्य विवेक अग्रवाल और आशीष जैन ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री दोनों पदों पर तीन-तीन उम्मीदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। शुक्रवार को पत्र जमा करने के बाद 18 जुलाई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। बताया कि 25 जुलाई को मतदान सम्पन्न होंगे। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा भी की जाएगी। बताया कि व्यापार मंडल चुनाव में 776 व्यापारी अपने मत का प्रयोग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *